हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की पुरानी चुंगी निवासी बाप-बेटे के साथ मार पिटाई का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पुरानी चुंगी निवासी सलमान 30 नवंबर की दोपहर अपने बेटे सुमान के साथ शिवगढ़ी के बाहर ट्यूबेल पर शाहरुख के कहने पर पैसे लेने पहुंचे। जैसे ही बाप-बेटे वहाँ पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शाहरूख अपने दो साथी प्रिंस और कलम के साथ मौके पर मौजूद है जिन्होंने बाप-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और जेब में रखे 18,000 रुपए के लिए घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
फूड लवर्स के लिए 10 % की छूट का ऑफर: 8791240160






























