VIDEO: अचेत अवस्था में पिता, छह वर्षीय बेटे के साथ भटका रास्ता










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर मंगलवार की शाम एक व्यक्ति अचेत अवस्था में होने की वजह से रास्ता भटक गया। उसके साथ छह वर्ष का बालक भी था। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और बच्चे की चिंता सभी को सताने लगी। वहीं श्री राम सेना संगठन के कुछ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस पिता और उसके पुत्र को थाना हापुड़ कोतवाली ले गई जिसके बाद परिजनों से संपर्क किया। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अपने साथ ले गए।

दरअसल जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी युवक बस से गढ़ जाने के लिए निकला था जिसके साथ उसका छह वर्षीय बालक भी था। पिता अचेत अवस्था होने की वजह से कुछ भी बोलने में असमर्थ था। बच्चे ने बताया कि रास्ता भटकने की वजह से वह हापुड़ के तहसील चौपले के पास स्थित जवाहरगंज पहुंच गए हैं। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई जिसे देखकर बच्चा सहम गया।

मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और श्री राम सेना संगठन के पदाधिकारियों की सहायता से रास्ता भटके पिता-पुत्र को परिजनों से मिलाया। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां कुछ समय पहले गुजर गई थी जिसका पालन पोपषण उसके पिता करते हैं।

MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582







Related Posts

नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई 17 फरवरी को

🔊 Listen to this नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई 17 फरवरी को हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बहुचर्चित नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई अब 17 फरवरी 2026 को जिला जल न्यायालय में…

Read more

कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप

🔊 Listen to this कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई 17 फरवरी को

नाजरीन हत्याकांड की सुनवाई 17 फरवरी को

कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप

कोल्ड स्टोरेज मालिक पर किसानों ने बिना अनुमति लाखों के आलू बेचने का लगाया आरोप

गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

पुरानी रंजिश के चले दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 पर मुकदमा

पुरानी रंजिश के चले दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 पर मुकदमा

गढ़: झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से मचा हड़कंप

गढ़: झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से मचा हड़कंप

खराब स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत नगर पालिका ने निकाला टेंडर

खराब स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत नगर पालिका ने निकाला टेंडर
error: Content is protected !!