
बेटी के निकाह का कार्ड बांटने जा रहा पिता सड़क हादसे का शिकार, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपनी बेटी के निकाह का कार्ड बांटने के लिए संभल से दिल्ली जा रहा एक व्यक्ति जनपद हापुड़ के सिंभावली के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव सिखेड़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय मोमीन पुत्र जमील अहमद निवासी तलवार थाना असमोली जिला संभल के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। परिवार में कोहराम मचा है।
20 अप्रैल को मोमीन की बेटी का निकाह था। घर में खुशी का माहौल था। मोमीन अपने दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदारों को कार्ड बांटने के लिए बाइक से निकला लेकिन उसे क्या पता था कि सड़क पर एक अज्ञात वाहन उसकी मौत का कारण बन जाएगा। जैसे ही वह सिंभावली के सिखेड़ा गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093

































