
👁 0 views Views
पिता ने बेटे को जेल भिजवाने के लिए दर्ज कराई रिपोर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कभी-कभी औलाद की आदतें व हरकतें इतनी बढ़ जाती हैं जो परिवार के मुखिया के लिए असहनीय हो जाती है और पिता को ऐसे कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ता है जो उसे नहीं उठाना चाहिए। ऐसा ही एक मामला हापुड़ के चाह कमाल मोहल्ला का है।
हापुड़ के चाह कमाल मोहल्ला में एक परिवार रहता है जिसके मुखिया ने अपने एक बेटे को बद चलन के कारण चल अचल संपत्ति से बेदखल कर रखा है। बात कई दिन पहले की है जब बेटा घर आ धमका और परिवारजनों को डराने धमकाने तथा तोड़फोड़ करने लगा।
मुखिया ने बेटे के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786


























