हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के खुड़लिया गांव के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान बेटा घायल हो गया जबकि उसके पिता की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
रामप्रसाद निवासी गांव नौसेना थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद अपने बेटे अशोक कुमार के साथ दिल्ली से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव खुड़लिया के पास पहुंचे तो अशोक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी हाईवे के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने रामप्रसाद को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे का उपचार चल रहा है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168



























