हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस चौहान को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो अपने पिता, भाई और अन्य के साथ मिलकर एक खंडहर में अवैध रूप से शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री चला रहा था. पुलिस ने प्रिंस से पूछताछ के दौरान वाहन चोरी की घटना का भी खुलासा किया है. गाजियाबाद पुलिस ने छापेमारी के दौरान प्रिंस की निशानदेही पर मारुति कार, आधार कार्ड, आरसी तैयार करने में इस्तेमाल लैपटॉप, फर्जी आधार कार्ड, देसी नकली शराब, प्लास्टिक की बोतल आदि बरामद की है.
गाजियाबाद की एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा ने बताया कि संयुक्त टीम ने मसूरी क्षेत्र के एक कॉलेज के पास बने खंडहरनुमा मकान में छापेमारी की. इस दौरान जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी के कुचेसर चोपला निवासी प्रिंस चौहान को गिरफ्तार कर लिया. प्रिंस अपने पिता विपिन चौहान, भाई दीपांशु चौहान और अन्य के साथ मिलकर नकली शराब बनाने का कारोबार करता है जो बेहद ही बारीकी के साथ इस अवैध धंधे को अंजाम देते हैं. वहीं पुलिस ने शराब की अवैध फैक्ट्री के साथ वाहन चोरी की वारदात का भी खुलासा किया है.
शराब की अवैध फैक्ट्री से पुलिस ने देसी नकली शराब की 15 पेटी, नकली शराब की पैकिंग के लिए खाली प्लास्टिक की 1500 बोतल, शराब पैकिंग के लिए 1200 पव्वे ढक्कन, 1500 नकली रैपर, नकली क्यूआर कोड, हरे रंग की 300 सील आदि बरामद की है.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509





























