
नील गाय के झुंड से बाइक टकराने पर बाप-बेटे घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में नीलगाय के झुंड से बाइक सवार बाप-बेटे टकरा गए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है जहां उनका उपचार जारी है। गांव लुकराणा निवासी जितेंद्र अपने बेटे के साथ कनिया कल्याणपुर में बहन के यहां प्रसाद देने के लिए आए थे। जब वापस घर लौट रहे थे तो रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए।
गांव लुखराणा के चंद्रपाल सिंह अपने पुत्र मनोज कुमार के साथ घर लौट रहे थे। अचानक नीलगाय का झुंड बाइक के सामने आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई और बाप बेटे सड़क पर गिर गए। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचित किया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चंद्रपाल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि मनोज कुमार का उपचार जारी है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244

























