
युवक पर बाप-बेटे ने किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर शोभन में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लोधीपुर शोभन निवासी चेतन ने बताया कि 14 सितंबर की सुबह बड़ा भाई अजय सामान लेने दुकान पर गया था। इस दौरान दुकानदार सत्य प्रकाश गिरी उर्फ पप्पू ने उससे मकान बनाने के लिए पहले दिए गए ₹10,000 लौटने की बात कही। इस दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद प्रकाश ने अजय को जाति सूचक गालियां दी और अपने पुत्र वासु गिरी के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों व धारदार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। परिजन अजय को चिकित्सक के यहां ले गए जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने सत्य प्रकाश गिरी उर्फ़ पप्पी व उसके बेटे वासु गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























