👁 0 views Views
गन्ने से भी तेज अगौला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हरे चारे का तोड़ा होने के कारण गन्ने का अगौला (गन्ने के ऊपर की पत्ती) गन्ने से भी महंगा बिक रहा है।
गन्ने का अगौला 300-320 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है जबकि क्रेशर पर गन्ना 250 रुपए प्रति क्विंटल बताया गया है। भूसा 1300 रुपए क्विंटल है। इस बार वर्षा के कारण हरे चारे का शुरु से ही तोड़ा बना है। गन्ना मिलों को किसानों द्वारा दिए गन्ने का भाव प्रदेश सरकार घोषित न किए जाने से किसानों मे रोष व्याप्त है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































