👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): किसानों की समस्याओं का समाधान न होने से खफा किसानों ने 26 मार्च को कलैक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन व घेराव करने की चेतावनी दी है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा की अगुवाई में जनपद के गांव बदरखा व गंगा नगर में किसानों की सभाएं की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन की वायदा खिलाफी के विरोध में 26 मार्च को कलैक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सभा में किसान नेता जीते चौहान, दिनेश त्यागी, मुबारक खां, विशाल अग्रवाल, कृपाराम राणा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि शुगर मिल प्रबंधकों, माप-तौल विभाग, गन्ना विभाग आदि अफसरों के साथ किसानों की बैठक होनी थी ताकि किसानों की समस्याओं का हल हो सके, परंतु वायदा के अनुसार बैठक नहीं हो सकी है।




























