हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के ज़िलाध्यक्ष पवन हूण ने ग्राम बीरसंगपुर में गुरुवार को किसान पंचायत का आयोजन किया। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी सुखबीर सिंह व मास्टर जयकरण सिंह ने की व पंचायत का संचालन मास्टर रोहताश ने किया ।पंचायत में प्रमुख मुद्दा आवारा पशु व किसानों के नलकूपों पर बिजली के मीटर लगाने व गन्ना पेमेंट का रहा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के ज़िलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि हम किसी भी क़ीमत पर नलकूपों पर बिजली के मीटर नहीं लगने देंगे अगर ज़िला हापुड़ में बिजली विभाग कहीं भी बिजली के मीटर लगाता है तो हम बहुत बड़ा आन्दोलन करेंगे ।आर पार की लड़ाई होगी। उसके लिए पंचायत में उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने एक स्वर में कहा की हम आन्दोलन के लिए तैयार है। राजेंद्र गुर्जर ने कहा की भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की इकाई को ग्राम स्तर तक ले जाने का काम चल रहा जिसके लिये हर ग्राम में कमेटियों का गठन चल रहा ताकि कहीं भी किसान का उत्पीडन होता है तो संगठन मज़बूती से किसानों की आवाज़ उठाएगा ।तहसील अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने कहा कि किसान दिवस में आवारा पशुओं व गन्ने के पेमेंट को प्रमुखता से उठाया है अधिकारियों ने आश्वासन दिया की बहुत जल्दी इन विषयों पर कार्रवाई होगी।
संगठन का विस्तार करते हुए रूपराम को ब्लॉक अध्यक्ष व बबलू सिंह को ग्राम अध्यक्ष व 10 नये सदस्य बनाये गये ।पवन हूण,राजबीर भाटी ,राजेंद्र गुर्जर,रोहतास सिंह,महेंद्र सिंह,विजयपाल सिह,जितेंद्र नागर,रोहित,सभित, सोबिनदर गुर्जर,प्रवेश हूण,रबीन्द्र नागर, सत्येन्द्र गुर्जर, जगबीर सिंह,राजपाल सिंह, आमोद कुमार,अरुण भाटी , ब्रह्मसिह, इनछा राम, दिनेश,प्रदीप कुमार, कमल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

























