किसानों को निःशुल्क मिलेंगे दलहन व तिलहन के बीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश सरकार की किसानों को दलहनी व तिलहनी फसलों के बीजों के मिनी किट निशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा से जनपद हापुड़ के किसानों में हर्ष है। जनपद हापुड़ सरसों उत्पाद में अग्रणी है और दलहन की खेती भी बढ़ रही है।
सरकार राज्य के किसानों को दहलनी व तिलहनी फसलों के बीजों के मिनी किट निःशुल्क उपलब्ध करवाएगी। इस बारे में कृषि विभाग के प्रस्ताव को शुक्रवार को केबिनेट ने अपनी मंजूरी दी। यूपी को खाद्य तेलों और दालों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए दलहनी व तिलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क दलहन-तिलहन बीज के वितरण कार्यक्रम के संचालन के लिए चालू वित्तीय वर्ष से वर्ष-2026-27 तक के लिए योजना स्वीकृत की गई है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























