हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों के लिए एक बड़ी खबर है अब उन्हें उद्यान विभाग सब्जी के लिए निशुल्क बीज और प्लास्टिक की क्रेट देगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों को सामान वितरित किया जाएगा। इसके लिए किसान ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन जिला उद्यान विभाग में किया जाएगा। जहां जमीन की फर्द, बैंक खाते की कॉपी, आधार कार्ड, फोटो जमा करना होगा अन्यथा रजिस्ट्रेशन जन सेवा केंद्र व मोबाइल नंबर से करना होगा। यदि एससी वर्ग के किसानों की बात करें तो उन्हें अपना जाति प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। किसानों को एक एकड़ के लिए लगभग 8,000 के अनुदान के रूप में बीज एवं प्लास्टिक की क्रेट दी जाएगी।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































