हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कृषि विभाग किसानों को गेहूं के बीजों पर 50 फ़ीसदी अनुदान दे रहा है। विभाग को करनाल, पूसा की आधुनिक प्रजातियों का बीज आवंटित हो चुका है। राजकीय भंडारों पर स्टॉक भेजा जा चुका है। बता दें कि जनपद हापुड़ में बड़े पैमाने पर गेहूं की खेती होती है। ऐसे में किसानों का रुझान इस फसल की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में कृषि विभाग ने अधिक उत्पादन वाले बीजों को किसानों के लिए आवंटित कराया है जहां राजकीय बीज भंडारों पर विभिन्न पांच प्रजातियों का बीज पहुंच चुका है। किसान यहां से 41 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बीज मिलेगा जिस पर 50 फ़ीसदी अनुदान का पैसा डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में भेजा जाएगा। किसान किसी भी राजकीय बीज भंडार से यह प्राप्त कर सकते हैं।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878































