
Indian harvesting background. Rural farmer working in field nature people agriculture colored template exact vector illustration. Farmer rural farm with harvest
प्रदेश में सहकारी समितियों के जरिये किसानों को आसानी से मिलेगी खाद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):सहकारिता विभाग ने खरीफ के सीजन में किसानों को बिना किसी परेशानी के समय पर खाद (उर्वरक) उपलब्ध कराने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था को लेकर सहकारिता विभाग के आयुक्त एवं निबंधक योगेश कुमार ने सभी जिलों के सहायक व संयुक्त आयुक्तों तथा संयुक्त निबंधकों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। इसके अनुसार खाद की आपूर्ति एम-पैक्स (बहुउद्देशीय सहकारी समिति) के माध्यम से की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया है कि समितियों के केंद्रों पर किसानों को पंक्ति में खड़ा होने पर धूप और वर्षा से बचाव के लिए शेड और टेंट लगाए जाएं। पंक्ति में खड़े किसानों को बुलाने के लिए माइक या पब्लिक एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल किया जाए। फिंगर प्रिंट व स्कैनिंग में आ रही दिक्कतों को हल करने के लिए पास (प्वाइंट आफ सेल) मशीनों को साफ रखा जाए। मशीनों के ऊपर लगी धूल को साफ कर फिंगर प्रिंट लिए जाएं।
































