हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिम्भावली शुगर मिल पर गत सप्ताह में संचालित किसानों के चल रहे धरने व आंदोलन को गति देने के लिए किसान 25 फरवरी को धरना स्थल पर महापंचायत करेंगे। इस महापंचायत में जनपद के गांवों से हजारों किसान व राकेश टिकैत शामिल होंगे।
भारतीय किसान यूनियन जनपद हापुड़ की अगुवाई में किसान गत एक सप्ताह से गन्ने के बकाया का भुगतान ब्याज सहित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने बताया कि सिम्भावली व बृजनाथपुर शुगर मिल की ओर जनपद के किसानों का गन्ने का बकाया है। किसानों को अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। मांग पूरी होने तक किसान आंदोलन जारी रहेगा।
धरने पर राजेश चौधरी, जीते चौहान, श्याम सुंदर त्यागी, मुन्नवर अली, ममता शर्मा सहित सैकड़ों किसान शामिल हो रहे है। किसान आंदोलन को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का समर्थन है और वह 25 फरवरी को किसानों की महापंचायत में शामिल होंगे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























