हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कई किसान ऐसे मिले हैं जो कि टैक्स भरने के बावजूद किसान सम्मान निधि ले रहे थे. टैक्स भरने वाले लगभग 2900 किसानों से सम्मान निधि की रिकवरी विभाग ने शुरू कर दी है. बैंक खाते से आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक होते ही उनकी पहचान हो गई है. कृषि विभाग ने किसानों को नोटिस जारी कर वसूली के आदेश दिए हैं. हालांकि किसानों ने अभी तक 17 लाख 76 हजार रुपए जमा करा दी हैं.
आपको बता दें कि जनपद में किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किया. इस दौरान कई ऐसे किसानों ने भी योजना का लाभ उठाया जो कि टैक्स भर रहे हैं. जैसे ही विभाग को मामले की जानकारी हासिल हुई उसने किसानों को चिन्हित कर नोटिस जारी कर दिया और रिकवरी शुरू कर दी है.
बच्चों के लिए लग रहा है Summer Camp (Kids Fun Fest 2): 9068536083



























