
हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी से किसान की गेहूं की फसल जलकर राख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर टिकरी में तारों से निकली चिंगारी किसान की मेहनत पर भारी पड़ गई। हाई टेंशन तारों से निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया जिसकी वजह से किस की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान किसान को आर्थिक चोट पहुंची है जिसने विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
मामला शुक्रवार का है जब धौलाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर टिकरी में किसान की खड़ी गेहूं की फसल को हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी ने जलाकर राख कर दिया। धीरे-धीरे चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसकी वजह से किसान की फसल नष्ट हो गई। कड़ी मेहनत के बाद उसने फसल तैयार की जो आग की भेंट चढ़ गई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























