किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मंगलवार को एचपीडीए अफसरों को एक 5 सूत्री ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि यदि एक पखवाड़े में किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो जनपद भर का किसान प्राधिकरण के दफ्तर पर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।
भाकियू के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी व सियानंद त्यागी जिला महासचिव की अगुवाई में सैकड़ो किसान मंगलवार को हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर पहुंचे। किसानों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग है कि प्रीत विहार योजना के अंतर्गत शेष पात्र किसानों को दुकानें आवंटित की जाए। ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों को विकसित भूखंड दिए जाए। चमरी हापुड़ के किसानों के अधिगृहीत विवादों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। किसानों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































