👁 0 views Views
सरसों की सरकारी खरीद न होने से किसान खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सरसों की खरीद शुरु न होने से किसानों में गुस्सा व्याप्त है। किसानों का कहना है कि खरीद के अभाव में किसान की सरसों 4800-5000 रुपए बिक रही है जबकि सरसों का सरकारी समर्थन मूल्य 5450 रुपे प्रति क्विंटल है। किसानों ने मांग की है कि किसान की सरसों एमएसपी पर खरीदी जाए। बता दें कि जनपद हापुड़ सरसों उत्पादन में प्रदेश में अग्रिम स्थान रखता है औऱ प्रदेश सरकार जनपद हापुड़ के सरसों उत्पादक को लखनऊ में पुरस्कृत कर चुकी है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950





























