
👁 0 views Views
13 अगस्त को किसानों का तिरंगा ट्रैक्टर मार्च
हापुड सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)युवा विंग हापुड़ के संगठन विस्तार व 13 अगस्त की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को लेकर गांव नंगौला व सरावा में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में किसान शामिल हुए।बैठक में किसान नेताओं कहा कि किसान अपनी-अपनी समस्याओ से अवगत करा दें ताकि उन्हे ज्ञापन में शामिल किया जा सके।किसानो की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा 13 अगस्त सुबह 11 बजे से ततारपुर गोल चक्कर हापुड़ से तहसील हापुड़ तक निकलेगी और किसानों की समस्याओं का ज्ञापन अधिकारी को दिया जाएगा।किसान नेताओ ने किसानो से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हो।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































