हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के कृषि विभाग के तत्वावधान में नवीन मंडी परिसर में आयोजित फसल अवशेष प्रबंधन पर आयोजित किसान जागरुकता गोष्ठी में कृषकों ने फसल अवशेष न जलाने की शपथ ली। यह शपथ गोष्ठी के मुख्य अतिथि व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दिलाई।
गोष्ठी में कृषि अधिकारियों न किसानों को कृषि विभाग में संचालित फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सैंटर, यंत्रीकरण आदि की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त मत्स्य, गन्ना, सहकारिता, उद्यान, पशुपालन, भूमि संरक्षण, कृषि रक्षा आदि के बारे में भी कृषकों को जागरुक किया गया। फसलों के अवशेषों से खाद बनाकर जैविक खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने कृषकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010


























