किसानों ने काननूगो को बताया भ्रष्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने एक कानूनगो पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है और कानूनगो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम हापुड़ को दिया।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष पवन हुण, राजवीर सिंह भाटी, साजिद चौधरी, रवि भाटी आदि ने पुरानी कलैक्ट्रेट पर बताया कि गांव श्याम नगर के किसान हेम सिंह का निधन 26 सितम्बर-2022 को हो गया। मृतक के परिवारजनों ने वारिसान का नाम भूमि में दर्ज कराने हेतु आवेदन किया, परंतु कानूनगो ने रिश्वत न मिलने के कारण आवेदन रद्द कर दिया। आरोप है कि कानूनगो दस हजार रुपए रिश्वत की मांगकर रहा है। किसानों ने एसडीएम हापुड़ को इस सम्बंध मे एक ज्ञापन दिया और कानूनो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।


























