हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को धौलाना में आपात पंचायत का आयोजन किया जहां कई विषयों और मुद्दों पर बैठक की गई। बैठक के पश्चात भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी धौलाना के नाम अधिकारी को सौंपा।
किसानों की मांग है कि पशुओं में लंपी वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पशुपालन विभाग को पशुओं के टीकाकरण के प्रति गति बढ़ानी चाहिए। वहीं डहाना के किसान द्वारा लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया और मामले की जांच की मांग की गई। आपात पंचायत में किसानों ने आवारा पशुओं का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया और संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। किसानों की मांगों में से एक मांग कुराना टोल टैक्स को लेकर है जहां टोल टैक्स के कर्मचारी नहर की सड़क पर लोगों से वसूली कर रहे हैं। इन सभी शिकायतों को लेकर किसानों ने एक ज्ञापन सौंपा।
एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल
🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…
Read more























