हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भवन बचाओं संघर्ष समिति हापुड़ ने शनिवार को एक ज्ञापनि विधायक विजयपाल को देकर न्याय की मांग की और हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण पर किसान नूतन त्यागी व अन्य द्वारा दिए जा रहे धरना, प्रदर्शन का समर्थन किया।
समिति के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वालों ने बताया कि प्राधिकरण की आनंद विहार आवासीय योजना हेतु अधिग्रहित किए गए योजना से पूर्व में ही बने भवनों को गलत तरीके से अधिग्रहित किए जाने के विरोध में प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन 12 अगस्त से जारी है। समिति की मांग है कि प्राधिकरण मुख्य सचिव आवास के साथ हुई वार्ता के मद्दे नजर प्राधिकरण अपने निर्णय पर पुनः विचार करे। विधायक विजयपाल के आश्वासन पर शनिवार की अपराह्न धरना समाप्त हो गया।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:





























