गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर 17 वें दिन भी किसानों का धरना जारी
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में सिंभावली शुगर मिल गैट पर चल रहा धरना बुधवार को 17 वें दिन भी जारी रहा।संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेश चौधरी, जिला महामंत्री बलविंदर सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी अशोक डीगरा के नेतृत्व में ग्राम बिहुनी के किसान मूलचंद त्यागी, राजकुमार त्यागी, भीष्म त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, मुकेश्वर त्यागी क्रमिक अनशन पर बैठे और गन्ना भुगतान न होने पर रोष जताया।
जिलाध्यक्ष वीरेश चौधरी, महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने आंदोलनकारी किसानों को पुष्प माला पहनाकर उत्साह बढ़ाया। किसानों ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के साथ तन मन घन से खड़े हैं।जनपद हापुड़ का किसान सिंभावली मिल शुगर अधिकारियों को चेतावनी देते हैं जल्द से जल्द किसानों का बकाया भुगतान करें।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731





























