हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से बुलंदशहर जाने वाले मार्ग पर हापुड़ में स्थित गांव ददायरा के टूटे सर्विस रोड को ठीक कराने की मांग को लेकर किसानों ने ददायरा फाटक पर गुरुवार को धरना दिया और नारेबाजी की।
भाकियू के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल आर्य आदि ने बताया कि मेरठ से बुलंदशहर जाने वाले मार्ग पर गांव ददायरा में सर्विस रोड बनाई गई है, जो पूरी तरह कच्ची है। सर्विस रोड पर बरसात से कटान शुरु हो गाय है, जो वर्षा में पूरी तरह टूट जाएगी और दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। भाकियू की मांग है कि सर्विस रोड को पूरी तरह पक्का किया जाए। मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। आज धरने में ददायरा, मलकपुर, जरौठी, श्यामपुर के ग्रामीण शामिल हुए।
भाकियू के रामपाल चौधरी, यशवीर सिंह, कमल सिंह, आनंद पाल, टेनपाल, भगतराम, उदयवीर, ऋषिपाल आदि धरने में शामिल हुए।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

























