गंगा एक्सप्रेस-वे पर सीढ़ियों की मांग को लेकर किसानों ने दिया धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे जनपद हापुड़ के कई गांव से होकर गुजरेगा। सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में भारतीय किसान यूनियन भानू ने प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष कोशिंदर गुर्जर ने कहा कि सर्विस रोड और एक्सप्रेस वे से उतरने चढ़ने के लिए सीढ़ियों की सुविधा नहीं मिल रही जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी ज्यादा परेशानी होगी। ऐसे में संगठन ने अनिश्चितकालीन धरने का आगाज किया और अपनी मांगों के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया। किसानों ने नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन भी दिया और मांग की कि ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए गंगा एक्सप्रेसवे से उतरने चढ़ने के लिए सीढ़ियों की सुविधा होनी चाहिए। इसी के साथ सर्विस रोड की मांग भी की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा वह धरना जारी रखेंगे।
बुधवार को गांव हिम्मतपुर में गंगा एक्सप्रेसवे से उतरने चढ़ने के लिए सीढ़ियों और सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले धरना देकर प्रदर्शन किया जिसके बाद नायब तहसीलदार वेद प्रकाश सोनी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद किसानों ने सीढ़ियों और सर्विस रोड की मांग को लेकर धना देकर प्रदर्शन किया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































