किसान के बेटे ने पहली बार में ही पाया सैनिक स्कूल में प्रवेश










किसान के बेटे ने पहली बार में ही पाया सैनिक स्कूल में प्रवेश

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी के पोते और गौरव कुमार भाटी के पुत्र निज भाटी ने पहली बार में सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा देकर 90% अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया में 1026 वी रैंक प्राप्त कर झांसी सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए सीट कंफर्म करके किसान परिवार का मान बढ़ाया है जिसमें गांव श्याम नगर और हापुड़ क्षेत्र के किसानों में खुशी और जश्न का माहौल है झांसी से सीधा घर आने पर घर परिवार और मित्रों तथा किसान यूनियन के शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर किसान के बेटे का हौसला बढ़ा कर आशीर्वाद देकर सम्मान किया। निज भाटी अपने माता पिता का एकलौता पुत्र है तथा दीवान पब्लिक स्कूल की कक्षा पांच का छात्र है।

निज भाटी ने नर्सरी से पांचवीं तक दीवान पब्लिक स्कूल हापुड से शिक्षा प्राप्त की है। किसान राजवीर सिंह भाटी ने बताया कि कोचिंग के बिना ही निज भाटी ने साधारण परिवार में जन्म लेकर सैनिक स्कूल की परीक्षा पास करके किसान परिवार का मान बढ़ाया जो हमारे लिए गर्व की बात है। निज भाटी के दादा राजवीर सिंह भाटी गांव प्रधान रह चुके हैं। दादी साधारण गृहणी है, ताऊ हिमांशु भाटी जीएस हॉस्पिटल पिलखुवा में टेक्निशियन है, ताई साधारण गृहणी है। ताऊ के दो बच्चे हैं। पिता का नाम गौरव कुमार भाटी जो प्राइवेट जॉब करते हैं माता मीतू भाटी भी प्राइवेट जॉब करके जीवन यापन करते हैं।

RAVI SNACKS लाएं हैं : HAPPY HOURS: 9105807749

 








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!