हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के सभी वरिष्ठ एवं युवा साथियों द्वारा एनएच 24 को बंद रखा गया। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य ने कहा कि एमएसपी सरकार द्वारा किया गया वादा था और आज सरकार उस वादे को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है जिससे आप सभी परिचित हैं।किसान अपने हक के लिए किसी से भीख नहीं मांग रहे हैं अपना अधिकार मांग रहा हैं। मंच का संचालन चौधरी टेन पाल सिंह ने किया और पंचायत की अध्यक्षता शौक़ीन प्रधान ने की इस दौरान चौधरी रामपाल सिंह, यशवीर चौधरी, भगत राम चौधरी, उदयवीर मुखिया, नीरज अग्रवाल, फ़ैज़ान अब्बासी, साजिद चौधरी, आकाश चौधरी (अटोला), गोलू बिगास, राकेश प्रधान, प्रदीप चौधरी, चीनू चौधरी आदि पद अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811




























