👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील का भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ट्रैक्टर के जरिए घेराव किया और मांगों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
आपको बता दें कि किसान अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को बहादुरगढ़ व अन्य क्षेत्रों से ट्रैक्टर लेकर गढ़ तहसील पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों के समर्थन में किसान धरने पर बैठ गए।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























