
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के किसानों ने एक बार फिर ग्राम चौपाल बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। सोमवार को बक्सर पुल के नीचे आयोजित चौपाल में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखते हुए संघर्ष के नए चरण की घोषणा की।बैठक में एकलव्य सिंह सहारा ने आरोप लगाया कि सिंभावली शुगर मिल किसानों और कर्मचारियों का भुगतान करने में लगातार टालमटोल कर रही है। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर लगाने और लाइन सुधारने के नाम पर रिश्वत मांग रहे हैं तथा मनमाने बिल भेजकर ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहे हैं। किसानों ने यह भी बताया मुकदमा लिखने के बाद उत्कल कंपनी द्वारा अपने दलालों को गांवों में भेजा गया है, जो किसानों को गुमराह कर रहे हैं, और इनमें कुछ तथाकथित किसान नेता भी शामिल हैं। बैठक में आमिर ख़ान, अयूब सैफ़ी, खालिद अंसारी, आकाश चौधरी, प्रेम मोहन, चाँद कोशिल, गोलू बिगास आदि उपस्थित रहे।




























