हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बृजनाथपुर शुगर मिल में पेराई सत्र आठ नवंबर को शुरू हो गया। किसान मिल में ट्रैक्टर ट्रॉली, भैंसा बग्गी पर गन्ना ले जा रहे हैं। मिल में पेराई सत्र का लक्ष्य 70 लाख कुंटल रखा गया है।
जनपद हापुड़ के धौलाना की ब्रजनाथपुर शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र शुरू हो चुका है। इस पेराई सत्र की शुरुआत किसानों को सम्मानित कर हुई। शुगर मिल में वैदिक रीति रिवाज के साथ पेराई सत्र शुरू हुआ। धौलाना के बृजनाथपुर शुगर मिल की एमडी गुरसिमरन कौर का कहना है कि इस वर्ष गन्ना पेराई सत्र का लक्ष्य 70 लाख कुंटल व चीनी परता का लक्ष्य 10.50 निर्धारित किया गया है। साथ ही किसानों से अपील भी की जा रही है कि अधिक से अधिक मात्रा में गन्ना शुगर मिल में लाये। वहीं किसानों ने भी शुगर मिल शुरू होने पर खुशी जाहिर की है। किसानों का कहना है सरकार ने गन्ने के पैमेंट बढ़ाये है जिससे किसान काफी खुश हैं
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























