
महापंचायत में किसानों ने भरी हुंकार, किसानो की मांग पूरी करो
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महापंचायत सिंभावली गन्ना समिति में हुई जिसमें जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के साथ दर्जनों गांव से किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना समिति पहुंचे जहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ० धर्मेन्द्र मलिक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ० मांगेराम त्यागी तथा पंचायत की अध्यक्षता तिलकराम त्यागी जी व संचालन जितेंद्र नागर ने किया पंचायत में नोएडा से महेंद्र मुखिया व मेरठ से कालू प्रधान पहुंचे जहां पंचायत में एडीएम संदीप कुमार ने पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लेकर लिखित समस्याओं का आश्वासन दिया
1.गन्ना सीजन चलने से पहले ₹450/कुंतल गन्ने का रेट घोषित हो व बकाया गन्ना भुगतान समय पर हो
2.हापुड़ जिले में सभी सोसाइटी के द्वारा सिंभावली को छोड़कर अन्य सभी मिलों के प्रस्ताव हुए गन्ना केंद्र स्थापित किए जाएं
3.ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर ना लगाया जाए
4.गढ़ खादर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर सभी फसलों का मुआवजा दिया जाए
5.गेहूं बुवाई तक ओवरलोड न काटा जाए
6.2004 में बिजली घोटाले में जिन किसानों के पास बिल जमा रसीद हैं उनके बिल ठीक कराया जाए बाकी सभी बकाया खत्म कराया जाए
7.धान का रेट सही मिले और चबूतरो पर बोली ना लगे
8.गन्ना सीजन चलने से पहले अस्थाई सड़क निर्माण हो
9.गन्ना बुवाई करने वाले किसानों को मैली निशुल्क दी जाए वह अपने घरेलू उपयोग के लिए किसानों को पूर्व की भांति चीनी दी जाए
10.कीटनाशक दवाईयों पर छूट दी जाए और मुख्य कंपनी की दवाईयां टेस्ट करके मंगवायी जाए
11.गन्ना बुवाई हेतु ट्रेंच की व्यवस्था की जाए पत्ती गलाने हेतु जैविक दवाई मुफ्त दी जाए, समितियों में गन्ने की आवश्यकता हेतु पोटाश एवं सुपर खाद दी जाए, पंचायत में मनोज त्यागी गाजियाबाद, शैलेंद्र आर्य बुलंदशहर, रोहित भड़ाना, विक्की त्यागी, मोनू त्यागी, जतन गुर्जर, रवि भाटी, यशवीर नागर, जोगिंदर मावी, राधेलाल त्यागी, राजवीर भाटी, शशी गोयल, कटार सिंह, अनिल हूण, मनोज, बबली प्रधान, रामकुमार आर्य, प्रवेश हूण, विजेंद्र अधाना, अरूण त्यागी, लीले प्रधान, लाला मावी, विरेन्द्र नेताजी, संजय, यशपाल, अजब सिंह, महेश अधाना, संजय त्यागी, अनुज त्यागी, आदि हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























