हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव धनोरा में हाईटेंशन लाइन लगा रही विद्युत विभाग की टीम के खिलाफ किसानों ने गुरुवार को मोर्चा खोल दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिस की मौजूदगी में विद्युत विभाग की टीम ने हाईटेंशन लाइन का कार्य पुनः शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में हाईटेंशन लाइन के गुजरने से हर समय फसलों के बर्बाद होने का डर सताता है। तारों से निकलने वाली चिंगारी की वजह से सेकंडो में ही फसल बर्बाद हो जाती है। ऐसे में किसानों का कहना है कि बिजली विभाग को खेतों की जगह अन्य स्थान से इस हाईटेंशन लाइन को लगाना चाहिए।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी धनोरा गांव में हाईटेंशन लाइन लगा रहे थे। किसानों का कहना है कि क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइन लगाई जा रही थी जिसका उन्होंने जबरदस्त विरोध किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद पुनः कार्य शुरू हुआ।

























