
किसान बलवीर की मौत के जिम्मेदार लोगो की गिरफ्तारी को लेकर किसानो का धरना
हापुड ,सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना सिम्भावली पर किसानो ने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जगत सिंह नेताजी व संचालन जितेंद्र नागर ने किया। धरना ग्राम हाई कोर्ट हिम्मतपुर में किसान बलवीर S/० छिद्धा सिंह के 12सितम्बर -25 को सुबह 8 बजे अपने घर से खाद डालने के लिए गये, वह 2:00 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो घर वालों ने तलाशना जारी किया तो वह खेत पर मृत हालत में मिला, इसके बाद पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम करा गया तो पीएम रिपोर्ट में बिजली के द्वारा मृत्यु का कारण बताया गया, लेकिन खेत के 500 मीटर तक कोई बिजली नहीं है, 14 दिन इंतजार करने के बाद धरना हुआ। थाना अध्यक्ष ने 04 अक्टूबर 2025 तक केस का खुलासा व गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो भाकियू अराजनैतिक ने कहा अगर 4 अक्टूबर-2025 तक खुलासा न हुआ तो ठीक है उसके बाद 5-अक्टूबर 2025 को सिंभावली मार्ग जाम कर देंगे इसके जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। साथ में वीरेंद्र नेता जी, देवेंद्र मास्टर जी, धर्मेंद्र, रामकुमार आर्य, पवन फौजी, राजीव हूण, भूले नेताजी, बचन सिंह, जतन हिम्मतपुर, नन्दु सिंभावली, कालू प्रधान, डॉक्टर पवन सिरोही सुखविंदर, नेत्रपाल प्रधान, धनपाल सिंह, महाराज सिंह, किशन स्वरूप, ओमकार हूण, रिंकू हूण, आदि।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926



























