हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत की अगुवाई में हजारों किसानों ने रविवार को हापुड़ में ततारपुर पुलिस चौकी के पास 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की. किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को हल करने में रुचि नहीं ले रही है जिस कारण किसान परेशान हैं. किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं.

भारतीय किसान यूनियन टिकट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य के नेतृत्व में जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों से हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों से धरना स्थल पर पहुंचे और 15 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया. धरना स्थल पर किसान नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश का किसान गन्ना भुगतान न होने से आर्थिक संकट से जूझ रहा है. एमएसपी को लेकर भी सरकार कानून नहीं बना रही है. किसान अग्नीपथ योजना का भी विरोध करते हैं. किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाने का भी किसान विरोध करते हैं.
किसान ने 15 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया. इस दौरान कुशल पाल आर्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उदयपुर मुखिया प्रदेश सचिव ,रामपाल सिंह , दिनेश खेड़ा जिलाध्यक्ष , परमजीत सिंह, भगत राम , हरवीर सिंह , अमरजीत सिंह , सुनील ,छोटू आदि उपस्थित रहे.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

























