हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में मुजफ्फरनगर में रविवार को आयोजित किसानों की महापंचायत में जनपद हापुड़ से हजारों किसान, सपा व रालोद तथा कांग्रेस नेता शामिल हुए और शनिवार को दिन छिपने के बाद ही किसानों ने हापुड़ से महापंचायत में पहुंचना शुरु कर दिया।
भारतीय किसान यूनियन की युवा टीम के नेता ज्ञानेश्वर त्यागी रिंकू व गोविंद त्यागी के आह्वान पर जनपद हापुड़ के गांव निजामसर, बझीलपुर, धनौरा, कनिया कल्याणपुर, श्यामपुर, जरौठी, मलकपुर, ददायरा आदि के किसान एक स्थान पर एकत्र हुए और कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी की। किसानों ने प्रदर्शन के बाद बसों व निजी वाहनों से मुजफ्फरनगर के लिए कूच किया। इसके अतिरिक्त रालोद व सपा नेता भी गए और उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है।
हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट: *7505835891





























