
किसान एआरसीएस से मिले
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में A.R.C.S हापुड़ से मिलकर संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबन्धक सहकारिता मेरठ मंडल के नाम ज्ञापन सौंपा हापुड़ जिले में किसान कोऑपरेटिव सोसाइटी से लोन लेता है जिसकी ब्याज दर 7% है यह पहले 3% होती थी, लेकिन 2 साल से 7% जमा कराया जा रहा है बाद में 4% सब्सिडी आती है जो नहीं आ रही है, अतः किसान हित में देखते हुए पहले की तरह 3% ही जमा कराया जाए। मुजफ्फरनगर में यह नियम 3% का लागू हो गया है जब एक प्रदेश ही तो मुजफ्फरनगर की तरह 3% जमा कराया जाए अगर यह नियम किसान हित में नहीं लागू होता है तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक आंदोलन के लिए मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी कोऑपरेटिव अधिकारियों की होगी। इसकी मांग भकियू अराजनैतिक ने राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड लखनऊ में 27-11-2025 को की थी, साथ में राधेलाल त्यागी, कटार सिंह, सर्वेश त्यागी, मोनू त्यागी, जगत सिंह, अमित सिंह आदि।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52



























