👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन क्रांति के कैंप कार्यालय पर रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें खेतों में घूमने वाले निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने पर विचार विमर्श किया गया। संगठन के उपाध्यक्ष ईश्वर त्यागी ने बताया कि सालारपुर और सिकंदरपुर में जिन किसानों की भूमि को अधिग्रहण कर बिजलीघर का निर्माण कराया गया है उन किसानों को जमीन का उचित मूल्य नहीं दिया गया है। किसानों ने नलकूपों के बिलों में हुए घोटालों का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान जिला सचिव शादाब चौधरी ने आवारा पशुओं का मामला जोर-शोर से उठाया। इस दौरान शोएब चौधरी, अनमोल त्यागी, इंद्रजीत सिंह, कमरुद्दीन, कमल ठाकुर, यामीन आदि उपस्थित रहे।





























