हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत के लिए हापुड़ से रविवार की रात को किसान प्रदेश की राजधानी के लिए रवाना हो गए। मेरठ मंडल अध्यक्ष जीते चौहान और मेरठ मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में किसानों ने लखनऊ का रुख किया। सोमवार आज लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत में किसान बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं जहां तमाम मांगों को लेकर महापंचायत की जाएगी।

किसानों की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे जिन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने के लिए कहा है। आपको बता दें कि सोमवार आज लखनऊ में किसानों की महापंचायत है जहां आवारा पशु, बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा, गन्ने के बकाया भुगतान, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर महापंचायत होगी। ऐसे में हापुड़ से भी किसान लखनऊ के लिए रवाना हुए।
VIDEO: वर्षों पुराने दर्द से पाएं कुछ ही दिनों में छुटकारा!: 8445851699

























