गांव उपेड़ा में किसानों ने किसान संगठन की सदस्यता ग्रहण की










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल बैठक का तीसरा कार्यक्रम ग्राम उपेड़ा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्राम उपेड़ा के किसानों ने युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा का भव्य स्वागत किया तथा बड़ी संख्या में किसानों ने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक का संचालन बिट्टू त्यागी एवं शेखर चौधरी ने किया, जबकि पंचायत की अध्यक्षता विजेंद्र सिंह त्यागी ने की। अपने संबोधन में एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि “भाकियू ने कभी किसी व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं लड़ी, बल्कि पूरे देश के किसानों की लड़ाई लड़ी है। आपकी ताक़त और विश्वास के चलते हमने नैनो यूरिया और टैगिंग को बंद करवाया। किसानों की मंडी संबंधी सभी समस्याओं पर जीत हासिल की तथा हेल्प डेस्क की व्यवस्था करवाई। आप सभी आगमी तैयारी करो एक बड़ा संघर्ष भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ा जायेगा।”
विजेंद्र सिंह त्यागी ने कहा किसानों ने आश्वासन दिया कि उपेड़ा ग्राम का हर किसान भाकियू के धरना, रैली एवं सभी कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान देगा।
इस कार्यक्रम में मंडल सचिव ललित चौधरी, बिजेंद्र त्यागी, नरेंद्र त्यागी, निरंकार त्यागी, राजू त्यागी, संदीप त्यागी, अनिल त्यागी, मेघराज त्यागी, सोनू त्यागी, सुशील त्यागी, रिंकू त्यागी, धर्मेंद्र चौधरी, सुनील टाइगर, गुल्टू त्यागी, रोबिन त्यागी, राजू चौधरी, मुन्नू कुमार, सतेन्द्र प्रजापति, अंकुश त्यागी आदि उपस्थित रहे।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर








  • Related Posts

    135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

    🔊 Listen to this 135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट गंगा तट से 135 किलो की कावड़ लेकर निकले नौजवानों का दल लोगों के…

    Read more

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    🔊 Listen to this केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींवहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित “केन्द्रीय बजट 2026 विधानसभा चौपाल” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

    135 किलो की कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    केन्द्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव

    हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच

    हापुड़ में आयोजित किया गया टैक्स टी-20 लीग मैच

    पुलिस ने दो चाकूबाज दबोचा

    पुलिस ने दो चाकूबाज दबोचा

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    हापुड़ का आर्य समाज गूंजा वैदिक यज्ञ, भजन एवं राष्ट्रचिंतन से

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त

    महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त
    error: Content is protected !!