हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलाना पुलिस ने एक सप्ताह पहले गांव कंदौला में एक किसान ओमकार के घर हुई सनसनीखेज चोरी का भेदखोल दिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर मंगल सूत्र, पायजेब व अंगूठी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के गांव तिल की मढ़ैया के राहुल, विनीत व नितिन है। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से चोरी गए जेवर व 4650 रुपए नकद बरामद किए है। बता दें कि गांव कंदौला के किसान ओमकार के घर से बदमाश जेवर व दस हजार रुए नकद चोरी कर ले गए थे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























