21 दिन से किसान डटे हैं धरने पर ,सुनवाई नहीं
हापुड सीमन (ehapurnews.com): 21 वे दिन गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे पर चल रहे धरने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन व क्षेत्र के गांवों के किसानों ने भरी हुंकार जय जवान जय किसान किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए धरने को मजबूती देने के लिए रूपरेखा बनाई संगठन के युवा प्रमेन्द्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रशासन किसानों को अनदेखा कर रहा है लेकिन हम प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि किसान को कमजोर ना समझे प्रशासन जल्द से जल्द किसानों की सुनवाई करे नहीं तो हमारे संगठन की टीमें बरकरार दिन-प्रतिदिन धरने को मजबूत करने में लगी हुई है हमने पूरी तैयारी कर ली है हमारी टीमे गांवों में जा जाकर किसानों से संपर्क कर रही हैं और पदाधिकारियों ने हर जिले में जितने भी किसान संगठन हैं सब से वार्ता करके किसान का साथ देने के लिए अपील की सभी ने कहा कि हम सिंभावली के किसानों के साथ में हर तरह से खड़े हैं और जो प्रशासन ने किसान की खड़ी फसल को नष्ट किया है और जो भूमि का मुआवजा नहीं दिया है उसको हम लेकर रहेंगे प्रशासन कदापि भूल में ना रहे की किसान थक के चुप बैठ जाएगा प्रशासन जल्द से जल्द समस्या का हल करें नहीं तो आने वाले समय यह धरना विशाल रूप लेता चला जाएगा हापुड़ जिले के सभी गांव से किसान और बाहर के जिलों के किसान आना चालू हो जाएंगे जिलाध्यक्ष वीरेश चौधरी जी ने कहा प्रशासन जल्द से जल्द हमारी समस्या को हल करें नहीं तो आने वाले समय का जिम्मेदार प्रशासन खुद होगा घरना अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह जी ने कहा को सरकार को हम याद दिलाते हैं की सिख समुदाय ने दिल्ली बॉर्डर पर भी जीत हासिल की थथी और अगर आप लोगों ने सिंभावली के किसानों की समस्या को हल नहीं किया तो यहां पर भी दिल्ली की तरह धरना विशाल रोक लेगा और अपनी जीत हासिल करके ही घर वापसी करेगा आप जल्द से जल्द किसानों की समस्या को हल करें उपस्थिति में सरदार बलविंदर सिंह राजपाल सिंह नरेंद्र सिंह ओमपाल सिंह पाल सिंह जय वीर सिंह सोमबीर सिंह परमिंदर सिंह ढिल्लों वहाब चौधरी जयप्रकाश त्यागी अनिल विनय आदि किसान उपस्थित थे।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT





























