हापुड़, सीमन/अशोक अमित (ehapurnews.com) :किसानों की समस्याओं का समाधान न होने से खफा किसानों ने शनिवार को कलैक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट का घेराव कर वादाखिलाफी का आरोप लगाया.
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा की अगुवाई में कुछ दिन पहले जनपद के गांव बदरखा व गंगा नगर में किसानों की सभाएं की गई जिसमें कलेक्ट्रेट का घेराव करने का फैसला लिया गया इसके बाद शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर धरना देकर जमकर प्रदर्शन किया.
किसानों की मांग है कि शासन ने समय पर गन्ना भुगतान कराने का वादा किया था जो पुराना न हो सका. इसके साथ ही गढ़ के गंगा नगर में रह रहे लोगों को वन विभाग द्वारा जारी किए जा रहे नोटिस के विरोध में भी किसानों ने आवाज उठाई. इस दौरान भाकियू के पदाधिकारियों ने सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों पर संगीन आरोप भी लगाए. प्रदर्शन के दौरान दिनेश त्यागी, मुबारक खां, कृपाराम राणा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे.




























