हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कस्बा गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत गढ़ ब्लॉक के ग्राम अल्लाहबक्शपुर में बुधवार को राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़ के विधायक कमल मलिक ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तिलहन की फसल को बढ़ावा देने के लिए गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के 300 किसानों को सरसों की वैरायटी (गिरिराज) के दो-दो किलो की मिनी किट तथा पराली को खाद बनाने वाली दवाई का निशुल्क वितरण किया।विधायक ने किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित उठाए गये कदमों के बारे में आवगत कराया।उन्होंने किसानों से कहा कि कृषि कानून पूरी तरह से किसानों की भलाई के लिए हैं वे किसी के बहकावे में नहीं आएं। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार तोमर एवं कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी व किसान भाई उपस्थित थे।।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

































