हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने गांव भरना क अमित कृषि रक्षा केंद्र पर डीएपी खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में किसानों क एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कृषि अधिकारी मनोज कुमार को एक ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
भाकियू के एक प्रैस नोट के अनुसार गांव सलोनी के किसान सुभाष कुमार से अमित कृषि रक्षा केंद्र गांव भरना पर डीएपी खादय के कट्टे लेने गया और केंद्र संचालक ने किसान से तीन कट्टों का भुगतान 4500 रुपए लिया जबकि यह भुगतान 4050 रुपए है। किसान ने 4500 रुपए का भुगतान मोबाइल वैंकिग से किया है। किसानों ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मागं की है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष पवन हुण, राधेलाल त्यागी, राजेंद्र प्रधान, वेद प्रकाश, प्रदीप सुंदर आदि शामिल थे।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509




























