हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी मेधा रूपम निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन के ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस में आए किसानों की समस्याओं को सुना। किसान दिवस में किसानों ने अपनी प्रमुख समस्याएं जैसे गन्ना भुगतान, विद्युत, सिंचाई तथा आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने हेतु आदि समस्याओं को बताया। किसानों ने किसान दिवस में सिंचाई एवम विद्युत विभाग की भी शिकायत की। किसानों ने अपर जिलाधिकारी से कहा कि आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को बचाने हेतु विशेष प्रबंध कराए जाएं। अपर जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उन्हें आश्वस्त किया कि आप मुझे प्रार्थना पत्र के रूप में अपनी -अपनी शिकायतें दर्ज करा दे उस पर संबंधित विभागों के द्वारा उचित कार्रवाई जल्द ही करा दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि किसान दिवस से संबंधित कोई भी अधिकारी किसान दिवस में अनुपस्थित ना रहे। किसान दिवस में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने किसानों से कहा कि निराश्रित पशुओं को पकड़ने में आप ही के सहयोग से ही इस समस्या का निदान होगा और क्योंकि आप अन्नदाता भी हैं। इसलिए गौशालाओं हेतु भूसे चारे का दान करें। किसान दिवस में किसान यूनियन के उपाध्यक्ष ने अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पशुओं में होने वाले मुंह पका व खुर पका के रोग से निदान हेतु टीकाकरण समय से कराया जाए जिससे पशु धन की हानि न हो सके। अपर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि समय रहते पशुओं को टीकाकरण कराया जाए और पशुओं में होने वाली बीमारियों से छुटकारा दिलाया जाए। किसान दिवस के अवसर पर उपनिदेशक कृषि , जिला गन्ना अधिकारी , जिला कृषि रक्षा अधिकारी,जिला उद्यान अधिकारी, एक्शन विद्युत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।


























