चौधरी साहेब की जन्म स्थली नूरपुर मे किसान दिवस का आयोजन 23 दिसम्बर को
हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com): जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बताया है कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह भूतपूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 23 दिसंबर 2023 शनिवार को किसान सम्मान दिवस समारोह एवं किसान मेला प्रदर्शनी/कृषक कार्यशाला का आयोजन ग्राम नूरपुर मढ़ैया में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के ग्राउंड में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। जिसमें कृषि एवं संबंधित विभागों यथा सहकारिता, उद्यान, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना आदि विभागों को किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम एवं किसी गोष्ठी में सक्रिय सहभागिता की किया जाना सुनिश्चित करे।किसान सम्मान दिवस समारोह व कृषि मेला प्रदर्शनी के इस स्थल पर संबंधित विभाग अपनी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु स्टाल लगाना एवं स्वय उपस्थित होकर विभाग की योजनाओं को बारे में किसानों को जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































