
लठीरा में बाढ़ का पानी घुसने से किसानों की फसल चौपट
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गांव लठीरा व आस-पास के इलाके में बाढ़ का पानी घुस जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और ग्रामीण ट्रैक्टर, बुग्गियों तथा अन्य साधनों से पानी में घुस कर जा रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि जल स्तर बढ़ने से किसानों की फसल व हरे चारे का भारी नुकसान हुआ है। मवेशियों के लिए हरा चारा समस्या बना है।
जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र लठारी का दौरा कर बताया कि हरिद्वार बैराज से छोड़े गए पानी के कारण लठीरा व उसके आस-पास के खेतों में 1-2 फुट पानी आ गया है और आबादी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। उम्मीद है कि गंगा का जलस्तर जल्दी ही घटने लगेगा। लोगों को ऊंचे स्थान पर रहने के सलाह दी गई है। मवेशियों के लिए हरा चारा, लोगों को खाद्य सामग्री तथा दवा आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे है और लोगों की मदद हेतु सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651

































